उत्तराखंडहरिद्वार

सावन के अंतिम दिन भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने आजादी के अमृत महोत्सव को सफल मनाने की कामना

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने हर घर तिरंगा के अंतर्गत तिरंगा झंडा वितरण किए

(जतिन शर्मा)

हरिद्वार।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी मायापुर स्थित मां मनसा देवी चरण पादुका स्थल के परिसर में सावन के संपूर्ण महीने में निरंतर एक माह तक देव देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व भंडारे का आयोजन कर देश व प्रदेश में सुख शांति समृद्धि की कामना की गई।

सावन माह के समापन पर मां मनसा देवी चरण पादुका परिसर में सावन माह के समापन पर रविंद्रपुरी महाराज ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर कहा कि सावन के महीने मे भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं उन्होंने कहा कि संतो का जीवन देश प्रदेश समाज के कल्याण के लिए होता है उन्होंने अपना संत जीवन का धर्म निभाकर लोक कल्याण की कामना हेतु सावन माह में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना आराधना करके देश में मनाए जा रहे आज़ादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने की भी कामना की है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ सावन माह में तीर्थ नगरी हरिद्वार में वास कर तीर्थ नगरी के श्रद्धालु भक्तों को सेवा का अवसर प्रदान करते है। उन्होंने कहा देश में आजादी का महापर्व अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है भगवान भोलेनाथ देशवासियों को सफल अमृत महोत्सव मनाने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर श्री महंत रामरतन गिरी,श्रीमहंत नरेश गिरी,महंत बलवीर गिरी,महंत राकेश गिरी,महंत रतन गिरी,महंत उमेश भारती,स्वामी आलोक गिरी,स्वामी अमृत गिरी,मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा,बिंदु गिरि, एसएम जेएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा,महंत रवि पुरी प्रतीक सूरी,राकेश गोयल, टीना,मनोज मंत्री,प्रमोद गिरि पुरुषोत्तम शर्मा, भोला शर्मा सहित सैकड़ों आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button