![](https://lakshyaharidwar.com/wp-content/uploads/2021/11/21hrd19.jpg)
कम समय में पालिका को मिली बड़ी उपलब्धि : राजीव शर्मा
हरिद्वार।संदीप शर्मा
हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर को उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कार मिला है। जबकि पूरे उत्तर क्षेत्र में इनोवेशन और बेस्ट प्रैक्टिस श्रेणी में नगर पालिका फर्स्ट नम्बर पर आई है। स्वच्छता सर्वेक्षण ऑल इंडिया रैंकिंग में 122 और प्रदेश में तीसरे स्थान पर पालिका रही।
दिल्ली विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका शिवालिक नगर के चेयरमैन राजीव शर्मा को शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव ने बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। उनके साथ शहरी विकास अपर निदेशक अशोक पांडेय, अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा भी मौजूद रहे।