सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार और हिंदुत्व को आगे बढ़ाने में योगदान करेंगे महंत चंद्रभारती:श्रीमहंत रविंद्रपुरी

श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी ने महंत चंद्रभारती को प्रदान की सम्मानित महंत की पदवी
हरिद्वार, 28 मई। महंत चंद्रभारती को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सम्मानित महंत की पदवी पर आसीन किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज सहित अखाड़े के संतों ने चादर ओढ़ाकर महंत चंद्रभारती को अखाड़े के सम्मानित महंत की पदवी प्रदान की।

इस दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने में श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी हमेशा आगे रहा है। देश विदेश में श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के संत धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखाड़े के सम्मानित महंत की पदवी पर आसीन किए गए महंत चंद्रभारती महाराज अखाड़ा परंपरांओं का पालन करते हुए सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार और हिंदुत्व को आगे बढ़ाने में योगदान करेंगे।
महंत दर्शन भारती, महंत राजेंद्र भारती, महंत राकेश गिरी, दिगंबर नीलकंठ गिरी, स्वामी उमेश भारती, स्वामी पूर्णानंद, स्वामी गंगा गिरी, स्वामी आशुतोष पुरी, स्वामी राजगिरी, स्वामी रविपुरी, स्वामी आदियोगी, महंत आलोक गिरी, महंत विनोद महाराज आदि संत और पंजाब से आए विनय मल्होत्रा, रोहित जलुरिया, साधुराम, मध्य प्रदेश से आए नीरज सोनी, हर्षवर्द्धन सोनी, नितिन सुरा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।