उत्तराखंडहरिद्वार

भारत साधु समाज के महामंडलेश्वर ललितानंद बने केंद्रीय प्रचार मंत्री

जयराम आश्रम में हुई बैठक में संतो ने किया मनोनीत

हरिद्वार। भारत साधु समाज की ओर से उतरी हरिद्वार स्थित जयराम आश्रम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर एवं भारत माता मंदिर के महंत स्वामी ललित आनंद गिरी महाराज को भारत साधु समाज का केंद्रीय प्रचार मंत्री बनाया गया है। केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज और केंद्रीय मंत्री महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने यह घोषणा की है।
केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मचारी ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति का अहम अंग है। संस्कृति को बचाने में संत समाज ने अहम भूमिका अदा की है। महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी की सेवाओं को देखते हुए इन्हें केंद्रीय प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है। गो सेवा एवं गंगा संरक्षण के लिए भी संत महापुरुष कटिबद्ध हैं।
केंद्रीय मंत्री महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन संस्कृति को देश-विदेश में बढ़ावा देने के लिए महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी प्रचार प्रसार कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते चले आ रहे हैं उनके केजरी प्रचार मंत्री बनने से भारतीय साधु समाज सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए और बेहतर तरीके से कार्य कर सकेगा। महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है। वे उसका पूरी ईमानदारी से पालन करते हुए भारतीय संस्कृति को बचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों का जीवन हमेशा मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। भारत साधु समाज समाज सेवा के साथ-साथ भारतीय सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार संकल्प बंद होकर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, केंद्रीय प्रवक्ता स्वामी विवेकानंद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button