अपर मेलाधिकारी सप्तऋषि क्षेत्र में निरीक्षण करने के बाद प्राचीन संस्था शदाणी दरबार पहुंचे। यहां अमर शदाणी ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
संत शदाणी घाट पर कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्यों को कराने की अनुमति के लिए ज्ञापन दिया।
दूधियाबंद पर बनने वाले रोड के लिए पार्षद अनिल का भी अभिनंदन किया। उन्होंने सड़क बनने के बाद घाट नंबर एक से गीता कुटीर तक यात्रियों के बैठने के लिए 15 बेंच भी लगाने का आश्वासन दिया। हरबीर सिंह ने शदाणी दरबार की सेवा भाव की प्रशंसा की। अन्य संस्थाओं को प्रेरणा लेने की सलाह दी। पार्षद अनिल मिश्रा ने हरबीर सिंह से सप्त सरोवर रोड बनाने की भी मांग की। स्वागत करने वालों में भाजपा मंडल महामंत्री तरुण नैय्यर, अग्रसेन धर्मशाला के संचालक राकेश मिश्रा, शिवदास दुबे, मुकेश राणा आदि उपस्थित रहे।