हरिद्वारउत्तराखंड

अजय गिरी की नियुक्ति पर कांग्रेस की भव्य बाइक रैली, हर की पैड़ी पर गंगा पूजन

विनोद मिश्रा 

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अजय गिरी की नियुक्ति के अवसर पर शनिवार को भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली दूधाधारी चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए हर की पैड़ी पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं के साथ मां गंगा का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

रैली में सैकड़ों युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उत्साह का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान शहर में राजनीतिक सक्रियता का माहौल देखने को मिला। हर की पैड़ी पहुंचकर सभी ने विधिवत गंगा पूजन किया और क्षेत्र की खुशहाली व संगठन की मजबूती की कामना की।

इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर, महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ, बलराम गिरी कड़क, करन सिंह राणा, गौरव गोस्वामी, मोहित अरियाल शर्मा, शंकर अग्रवाल, भारत गिरी, उत्कर्ष वालिया, उज्जवल वालिया, हिमांशु राजपूत, रोहित भटनागर, सन्नी राजपूत, दीपक पहाड़ी, मोनू सेठी, प्रदीप शर्मा, योगेश त्यागी, शगुन वर्मा, परमीश वर्मा, जयकिशन गौतम, कृष्णा मलिक, सन्नी कौशल, तरनजीत, जतिन बब्बर, शिवम यादव, अविनाश सिंह, राहुल मांझी, नागेश रावत, डुंगर सिंह, मनोज अग्रवाल, धनीराम शर्मा, हेमंत चंचल, रितेश पांडेय, विकास शर्मा, लखन शर्मा, रवि कुमार लड्डू, अजय गोस्वामी, रोमित अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं की भागीदारी अहम है और इसी ऊर्जा के साथ कांग्रेस आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button