उत्तराखंड

जरूरतमंदों की मदद करना पुण्य का कार्य :श्रीमहंत रविंद्रपुरी


: मां मनसा देवी मंदिर के चरण पादुका मंदिर में कंबल वितरण द्वितीय चरण का हुआ आयोजन
: मां मनसा देवी ट्रस्ट का कार्य प्रशंसनीय है : हरबीर


हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से निराश्रित और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। वहीं मंदिर के कर्मचारियों को गौरी फाउंडेशन की तरफ से जैकेट बांटी गई। ट्रस्ट की ओर से दूसरे चरण में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए गए।


श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के समीप मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के चरण पादुका मंदिर परिसर में कंबल वितरण समारोह का आयोजन श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी के साथ जरूरतमंदों को कंबल और मंदिर के कर्मचारियों को जैकेट वितरित की। ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का यह दूसरा चरण था। प्रथम चरण में शुक्रवार को कुष्ठ रोगियों और जरूरतमंदों को कंबल और दक्षिणा बांटी गई थी। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि निराश्रित और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है। संतों का कार्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। उस कार्य को लगातार किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि संतों का जीवन परमार्थ के लिए होता है। संतों को जन सेवा के कार्यों को बढ़-चढ़कर करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जैकेट वितरण गौरी फाउंडेशन संस्था की ओर से की गई है। संतों ने हमेशा समाज को नई दिशा देने के लिए कार्य किया है। जरूरतमंदों की मदद की है। कहा कि श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर साल जरूरतमंदों को कंबल समेत अन्य आवश्यक सामग्री वितरण की जाती है। अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने कहा कि मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज लगातार जरूरतमंदों की मदद करते हैं, उनका यह कार्य बड़ा ही प्रशंसनीय है। समाज निर्माण में संतों ने हमेशा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गौरी फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि फाउंडेशन की ओर से छह हजार जैकेट वितरण का लक्ष्य रखा गया है। लगातार जरूरतमंदों को जैकेट वितरण की जा रही है। इस अवसर पर ट्रस्टी अनिल शर्मा, लोकेश शर्मा, निशांत कीर्तिपाल, गुलशन टुटेजा, मनोज मंत्री, पंडित पंकज जोशी, मायापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भोला शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button