
हरिद्वार। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कांग्रेस की नीतियों से खिन होकर भाजपा का दामन थाम लिया है। कल रात मायापुर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कांग्रेस की नीतियों से आजीज होकर कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में विश्वास रखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि रवि कश्यप ने कांग्रेस में कांग्रेस के लिए संघर्ष किया और अपना मुकाम बनाया लेकिन उनके संघर्ष को कांग्रेश द्वारा दरकिनार किया गया भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को लेकर देश प्रदेश में अग्रसर है कांग्रेस से जनता का मोहभंग हो गया है और यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ता हुआ देखकर युवा साथी प्रत्येक दिन भाजपा से जुड़े हैं इसी परिपेक्ष में कांग्रेस के संघर्षशील ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप ने भाजपा की नीतियों में अपनी आस्था जताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है रवि कश्यप की भावनाओं को भाजपा सम्मान देने का काम करेगी।
इस मौके पर रवि कश्यप ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को लेकर आगे बढ़ रही है उत्तराखंड प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार बना कर उत्तराखंड में विकास को गति देने का काम किया है अब मैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा की नीतियों को बढ़ाने के लिए काम करूंगा। इस मौके पर दिनेश पांडे, अजीत पांडे, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चंदकांत पांडे, संतोष पांडे उपस्थित रहे।