उत्तराखंडहरिद्वार

haridwar news धर्म की रक्षा के लिए सनातन के झंडे तले एकजुट होने की आवश्यकता: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

 

 

अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से मिले चंडीगढ़ प्रभारी अजय चौहान और हरियाणा प्रांत के सदस्यता प्रमुख मदन सिंह ने आगामी कार्यो पर की चर्चा

 

 

haridwar news अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से अखिल भारतीय सनातन परिषद हरियाणा के पदाधिकारियों ने भेंट की। परिषद के विस्तार को लेकर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से चर्चा की। साथ ही विभिन्न सामसायिक विषयों पर विचार विमर्श किया गया। हिन्दू धर्म की रक्षा को लेकर सनातन धर्म प्रेमियों ने चर्चा की।

 

haridwar news हरिद्वार में अखिल भारतीय सनातन परिषद के केंद्रीय कार्यालय स्थित मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से हरियाणा प्रांत के प्रभारी सतीश वन के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सतीश वन महाराज ने आज के परिवेश को देखते हुए सभी सनातनीयों को एकजुट होकर सनातन संस्कृति और परंपरा को और समृद्ध बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर शॉल भेंट किया। सतीश वन महाराज ने अखिल भारतीय सनातन परिषद हरियाणा इकाई के सभी पदाधिकारियों को गंगा स्नान एवं मां मनसा देवी का पूजन अर्चन कराई और आशीर्वाद दिया।

 

सभी पदाधिकारियों को माता मनसा देवी की चुनरी और प्रसाद भेंट किया। सभी ने मां गंगा की सायंकाल की आरती में भी प्रतिभाग किया।

 

haridwar news राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार बत्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविक्षित रमन, महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, उत्तराखंड प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर विशाल गर्ग, प्रदेश महामंत्री सुधांशु वत्स,अखिल भारतीय सनातन परिषद युवा के प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री सावन लखेरा आदि ने भी विचार रखे। परिषद के राष्ट्रीय प्रचार सचिव एवं हरियाणा प्रांत के प्रभारी सतीश वन, चंडीगढ़ प्रभारी अजय चौहान, हरियाणा प्रांत के सदस्यता प्रमुख मदन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश यादव, हरियाणा प्रांत के सदस्य राकेश चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, रोहित भारद्वाज,अमित अमन, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।

haridwar news
haridwar news

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button