उत्तराखंडहरिद्वार

शहर व्यापार मंडल एवं युवा व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया होली महोत्सव

दीपक नाथ गोस्वामी

हरिद्वार।शहर व्यापार मंडल एवं युवा व्यापार मंडल हरिद्वार के अध्यक्ष राजीव पाराशर महामंत्री अमन शर्मा,कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा के संयोजन में भव्य होली महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।होली महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण राधा व गोपियों की सुंदर सुंदर झाकियों ने फूलो की होली खेल कर लोगो का मन मोह लिया।

होली महोत्सव में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को सौहार्द पूर्ण भाव से मिल जुल कर होली का त्यौहार मनाना चाहिए।इस मौके पर राजीव पाराशर महामंत्री अमन शर्मा ने संयुक्त रूप मे कहा कि शहर में सभी व्यापारियोंको आपस में मिलजुल कर प्रेमपूर्वक रंगों के त्यौहार होली का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाना चाहिए।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री डा संजय पालीवाल ने कहा कि रंगों के त्यौहार होली के पर्व से जीवन में उमंग उत्साह उत्पन्न होता है और जीवन का संचार होता है।

इस मौके पर नगर विधायक मदन कौशिक,ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी,व्यापारी नेता राकेश गोयल ,अशोक अग्रवाल,कैलाश केशवानी, विनोद मिश्रा,वीरेंद्र चौहान,शिवकुमार कश्यप,संजय चोपड़ा,सुनील सेठी,निवर्तमान पार्षद अनिल मिश्रा,अनिरुद्ध भाटी,विनीत जोली,व्यापार मंडल के संरक्षक बिट्टू पालीवाल,सुभाष चंद,राजन सेठ,कमल बृजवासी,डा विशाल गर्ग,प्रमोद गिरि, डा राजेंद्र पराशर , विकास तिवारी,प्रदीप अग्रवाल,प्रदीप चौधरी,सतपाल ब्रह्मचारी,सूरज शर्मा,अमित गुप्ता,वेद अरोड़ा,अशोक शर्मा,राजेश पुरी, मृदुल कौशिक, दीपांशु विद्यार्थी गौरव मेहता,बलकेश राजौरिया,संजय गुप्ता,हिमांशु गुप्ता,आशीष जैन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button