
हरिद्वार।देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को घेरा है। हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण देश मे महंगाई चरम सीमा पर है। रसोई गैस, डीजल पेट्रोल और खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे है। रोजाना बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी आने वाले चुनाव में वो इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।