उत्तराखंडहरिद्वार

ग्रीन कुंभ की थीम पर संवर रहा हरिद्वार, एचआरडीए सचिव ने किया निरीक्षण

 

हरिद्वार, कुंभ मेले को ग्रीन कुंभ की थीम पर आयोजित करने की तैयारियों के तहत हरिद्वार शहर को हराभरा और आकर्षक बनाने का काम तेज हो गया है। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से शहर के प्रमुख चौक चौराहों, डिवाइडरों और मार्गों पर पेड़-पौधे लगाने के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह ने सोमवार को विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए शहर में किए जा रहे विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और टिकाऊ होने चाहिए।

शंकराचार्य चौक पर इन दिनों आकर्षक पेड़-पौधे लगाने का कार्य चल रहा है। एचआरडीए की योजना के तहत शहर के प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों पर भी पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रमुख चौक चौराहों को भी हरियाली से सजाया जा रहा है। बताया कि ग्रीन कुंभ की थीम के तहत शहर में हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की तैयारी है।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button