उत्तराखंडहरिद्वार

क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

 

हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के बीच विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने अपनी सामान्य ज्ञान और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में पावनी विरमानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। रश्मि शर्मा द्वितीय तथा शालिनी और निहारिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के इस दौर में क्विज जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, सामान्य ज्ञान और आत्मविश्वास को मजबूत करने में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि रामानंद इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान और व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. मयंक गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर मनुज उनियाल, प्राचार्य सूरज राजपूत, प्राचार्य डॉ. कुसुम लता, शिक्षक वैशाली, निहारिका, मनीषा, स्वप्निल, संकल्प, अभयदीप और गीतांजलि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संस्थान के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button