उत्तराखंडहरिद्वार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन अपनाने का आह्वान

हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ गंगा घाट पर भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। गंगा तट के दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। योगाचार्य डॉ. निरंजन देव ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगाचार्य डॉ. निरंजन देव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है। योग शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का माध्यम है तथा व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से तनाव, अवसाद और अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव संभव है। वर्तमान समय में योग की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

साध्वी अनन्या सरस्वती ने कहा कि योग ही जीवन का आधार है। योग को भूलना बीमारियों को आमंत्रण देना है। उन्होंने कहा कि योग सभी रोगों की औषधि और जीवन को ऊर्जावान बनाने वाला कल्पवृक्ष है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है।

वरिष्ठ भाजयुमो नेता विदित शर्मा ने कहा कि योग आज भारत की पहचान बनकर विश्वभर में स्थापित हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक मंच मिला और आज दुनिया के अनेक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार है।

पार्षद आकाश भाटी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति का भी प्रभावी मार्ग है। योग व्यक्ति में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और अनुशासन का विकास करता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को योग से जोड़ने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए।

योग शिविर में उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया तथा कार्यक्रम के अंत में नियमित योग करने और अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजेश पुरी, राकेश कुमार, कृष्णा सैनी, मनोज बिष्ट, राजू शुक्ला, कृष्णकांत दुबे, दिनेश शर्मा, योगेश दिनकर, अजय शर्मा, संजय शर्मा, राजेश पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button