चारधाम यात्रा के बीच कोच एसोसिएशन को समिति से बाहर करने पर नाराज़गी, पुनर्विचार की मांग,देखे वीडियो
विजय सुब्रह्मण्यम
हरिद्वार। चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार लग्जरी कोचेज वेलफेयर एसोसिएशन को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति से बाहर किए जाने के फैसले पर ट्रेवल्स कारोबारियों में गहरा रोष व्याप्त है। इस मुद्दे को लेकर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारियों और सदस्यों ने निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे जल्द वापस लेने की मांग की।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश गोयल ने की, जबकि संचालन महामंत्री पुष्प्रीत तनेजा ने किया।
अध्यक्ष राकेश गोयल ने कहा कि चारधाम यात्रा के संचालन में एसोसिएशन का हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके बावजूद समिति द्वारा उन्हें बाहर किया जाना समझ से परे है। उन्होंने बताया कि 19 मार्च 2026 को हरिद्वार के एक होटल में आयोजित बैठक में समिति ने एसोसिएशन को शामिल किया था और यात्रा संचालन के रोटेशन को लेकर लिखित सहमति भी बनी थी।उन्होंने कहा एसोसिएशन यात्री हितों को सर्वोपरि रखते हुए हमेशा यात्रा को सुचारु और सफल बनाने में सहयोग करता रहा है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की सभी बसें ऑल इंडिया परमिट पर संचालित होती हैं और एडवांस बुकिंग के साथ सरकार के सभी नियमों का पालन किया जाता है। ऐसे में बिना किसी ठोस कारण के बाहर किया जाना ट्रेवल्स कारोबारियों के हितों के खिलाफ है।
निर्णय पर पुनर्विचार की मांग हरिद्वार लग्जरी कोचेज वेलफेयर एसोशिएशन के उपाध्यक्ष हरमोहन सिंह ने कहा कि बिना सूचना दिए हमारी एसोसिएशन को बाहर कर दिया है जोकि न्याय संगत नहीं है।आपसी समझौते से ही यात्रा चलती। उन्होंने ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस संदेश का भी उल्लेख किया, जिसमें श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है, ताकि यात्री अच्छा अनुभव लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचें।
महामंत्री पुष्प्रीत सिंह तनेजा ने संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो एसोसिएशन आगे की रणनीति तय करने को बाध्य होगा।
बैठक में नरेश गोयल, हरमोहन सिंह, हरदीप सिंह, हरीश भाटिया, सुदेश गंगवार, सुनील नामदेव, हरिओम, विष्णु प्रसाद और मुकेश गोयल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।



