
हरिद्वार। विश्व की अग्रणी एयर कंडीशनिंग कंपनी Daikin Airconditioning India Pvt. Ltd. द्वारा हरिद्वार स्थित Ambrosia Sarovar Portico में ASPs Award Ceremony एवं XV Series Product Training कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से आए डाइकिन के अधिकृत सेवा सहयोगियों (Authorized Service Partners) ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवा गुणवत्ता को और बेहतर बनाना, नई तकनीकों की जानकारी देना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सेवा सहयोगियों को सम्मानित करना था।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी के विशेषज्ञों द्वारा RA (XV – New Series) एयर कंडीशनर की विस्तृत तकनीकी जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ ही पिछले सीजन में सेवा के दौरान सामने आई चुनौतियों पर चर्चा की गई तथा आने वाले सीजन के लिए बेहतर रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में विशेष रूप से उसी दिन एसी इंस्टॉलेशन (50%) और उसी दिन कॉल क्लोजर (75%) जैसे सेवा लक्ष्यों को प्राप्त करने पर जोर दिया गया, जिससे ग्राहकों को तेज और बेहतर सेवा प्रदान की जा सके।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सेवा सहयोगियों को पुरस्कार एवं सम्मान के माध्यम से सम्मानित किया गया। कंपनी ने सभी सेवा सहयोगियों के निरंतर सहयोग, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि डाइकिन का उद्देश्य ग्राहकों को सर्वोत्तम उत्पादों के साथ-साथ उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना है और इसके लिए अधिकृत सेवा सहयोगियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में कंपनी के उच्च अधिकारियों — ऑल इंडिया सर्विस हेड, रीजनल वाइस प्रेसिडेंट, रीजनल सर्विस हेड, ब्रांच हेड, बीएसएम और एएसएम की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान डाइकिन सर्विस पार्टनर्स को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ उनका परीक्षण भी लिया गया, ताकि सेवा की गुणवत्ता को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

