उत्तराखंडहरिद्वार

haridwar news आपदाओं को रोकने के लिए धरती पर वृक्षों का होना जरूरी-डा.विशाल गर्ग

 

haridwar news  हरेला पर्व पर भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग एवं एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा के संयोजन में कालेज परिसर में पौधारोपण किया गया। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि आपदाओं को रोकना है तो धरती पर पौधों का होना जरूरी है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने का सबसे सशक्त माध्यम से पौधे हैं। स्कूल कालेजों के माध्यम से ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाना चाहिए।

 

 

haridwar news प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सजग रूप से प्रदेश को हराभरा बनाने के उद्देश्य से हरेला पर्व को भी पूरे प्रदेश में वृहद स्तर से मना रहे हैं। पर्यावरण संतुलन नितांत जरूरी है। प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि मनुष्य का जीवन पेड़ों पर निर्भर है। पर्यावरण को स्वच्छ सुन्दर बनाए रखने के लिए धरती पर पौधें अधिक से अधिक लगाए जाएं। इस अवसर पर गौरव आहलूवालिया, विक्रम सिह नाचीज, सूर्यांश जैन, शोएब अंसारी, आसिफ, रियाज आदि ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 

haridwar news आपदाओं को रोकने के लिए धरती पर वृक्षों का होना जरूरी-डा.विशाल गर्ग
haridwar news आपदाओं को रोकने के लिए धरती पर वृक्षों का होना जरूरी-डा.विशाल गर्ग

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button