निकाय चुनाव:हरिद्वार नगर निगम महापौर पद के लिए पांच दावेदार, शिवालिक नगर पालिकाध्यक्ष के लिए पांच दावेदार,पढ़े पूरी खबर

विजय सुब्रह्मण्यम, हरिद्वार
हरिद्वार: हरिद्वार नगर निगम महापौर पद के लिए सात दावेदारों में से दो ने नामांकन वापस ले लिया है। अब चुनाव मैदान में पांच दावेदार रह गए हैं। वहीं शिवालिक नगर पालिकाध्यक्ष के लिए पांच दावेदारों में से किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया है।
महापौर पद के लिए भाजपा से किरण जैसल, कांग्रेस से अमरेश देवी बालियान, बसपा से उस्माना, आम आदमी पाटीü से शिप्रा सैनी के अलावा कांग्रेस से डमी उम्मीदवार अंजू रानी, आम आदमी पार्टी से डमी उम्मीदवार अंजू सैनी के अलावा निर्दल अफरोजा ने नामांकन किया था।
वहीं शिवालिक नगर पालिकाध्यक्ष के लिए कांग्रेस से महेश प्रताप सिंह, भाजपा से राजीव शर्मा, उत्तराखंड क्रांति दल से जसवंत सिंह बिष्ट के अलावा सुरेशचंद्र आर्य और सोनी राय ने निर्दल दावेदारी थी। 31 दिसंबर और एक जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जिसमें महापौर और पालिकाध्यक्ष पद के सभी दावेदारों के नामांकन सही पाए गए थे। गुरुवार को नाम वापसी की तिथि नियत थी।
महापौर पद के लिए कांग्रेस से डमी उम्मीदवार अंजू रानी और आम आदमी पार्टी से डमी उम्मीदवार अंजू सैनी ने नाम वापस ले लिया।
अब चुनाव मैदान में महापौर पद के लिए पांच उम्मीदवार भाजपा से किरण जैसल, कांग्रेस से अमरेश देवी बालियान, बसपा से उस्माना, आम आदमी पाटीü से शिप्रा सैनी और निर्दल अफरोजा चुनाव मैदान में हैं। शिवालिक नगर पालिकाध्यक्ष के लिए किसी भी दावेदार ने नाम वापस नहीं लिया। चुनाव मैदान में कांग्रेस से महेश प्रताप सिंह, भाजपा से राजीव शर्मा, उत्तराखंड क्रांति दल से जसवंत सिंह बिष्ट के अलावा सुरेशचंद्र आर्य और सोनी राय बतौर निर्दल चुनाव मैदान में हैं।
—–