क्राइमउत्तराखंडहरिद्वार

Haridwar news युवक के सिर में गोली मारकर हत्या 

जिला अस्पताल परिसर में घटना क्रम की जानकारी लेते एसपी सिटी
जिला अस्पताल परिसर में घटना क्रम की जानकारी लेते एसपी सिटी

 

Haridwar news हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक युवक ने दूसरे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। कनखल निवासी युवक विष्णु घाट पर एक ढाबे पर काम करता था और दूसरा युवक भी उसका परिचित है। घटना सोमवार तड़के लगभग पांच बजे हाथी पुल पर हुई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सिटी जूही मनराल और शहर कोतवाल भावना कैंथोला ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। एसएसपी अजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी हर्षित उर्फ चड्ढा को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Haridwar news पुलिस के मुताबिक, करन उर्फ कन्नू 19 वर्ष निवासी कनखल काफी समय से हरकी पैड़ी के विष्णु घाट क्षेत्र के एक ढाबे पर काम करता था। हाथी पुल तमंचे से कन्नू के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हर्षित उर्फ चड्ढा को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button