उत्तराखंडचुनाव 2022राजनीतीहरिद्वार

हरिद्वार नगर सीट पर सतपाल ब्रह्मचारी और मदन कौशिक के बीच कांटे टक्कर

चार बार से विधायक हैं मदन कौशिक, पांचवीं बार भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

2012 के बाद अब फिर से मैदान में उतरे हैं सतपाल ब्रह्मचारी, लगातार जनता के बीच रहते हैं सक्रिय

संदीप शर्मा/हरिद्वार। हरिद्वार सीट पर भाजपा से मदन कौशिक और कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी के बीच कांटे की टक्कर है। जहां मदन कौशिक लगातार चार बार से विधायक हैं तो वही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी की भी जनता के बीच अच्छी पकड़ है।


मदन कौशिक को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने सतपाल ब्रह्मचारी को उम्मीदवार बनाया है। वह 2003 में नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि 2012 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। वह लगातार सक्रिय रहकर कार्य करते आ रहे हैं। 2017 में भी उनके नाम पर मुहर लगनी थी। पर ऐनवक्त पर ही टिकट कट गया था। जबकि मदन कौशिक भी 2002 से लगातार नगर सीट पर जीत दर्ज करते आ रहे हैं। लेकिन इस बार नगर सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button