Uncategorizedउत्तराखंडहरिद्वार

मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने में ईएलसी निभाये अहम भूमिका : प्रो. बत्रा



हरिद्वार 25 जनवरी, 2022 महाविद्यालय में आज उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर काॅलेज की चुनाव साक्षरता क्लब के समस्त सदस्यों छात्र-छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों मतदान करने की शपथ भी प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा दिलायी गयी।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीडीओ भगवानपुर जयेन्द्र भारद्वाज व वरिष्ठ पत्रकार संदीप रावत ने राष्ट्रीय आन्दोलन में सभी शहीदों को याद करते हुए कहा कि मतदान युवाओं की प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने सभी छात्र-छात्राओं विशेषकर जो प्रथम बार मतदाता हेतु अर्ह हो रहे हैं उनसे मताधिकार करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूरी आस्था रखते हैं। हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखेंगे।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि आप अपने मताधिकार का प्रयोग करके देश व राज्य के विकास में भागीदार बनें एवं सच्चे नागरिक होने का कर्तव्य निभायें एवं राष्ट्र को एक राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर ले जाना सुनिश्चित करें।
महाविद्यालय में भारतीय निर्वाचन आयोग कैम्पस अम्बेसडर विनय थपलियाल ने समस्त छात्र-छात्राओं से कहा कि जो छात्रायें 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उनसे अपना वोट बनवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का अहम हिस्सा होते हैं। कुशल शासन प्रणाली के रुप में लोकतंत्र स्थापित है एवं लोकतंत्र इस बात पर तय होता है कि हम अपने मत का प्रयोग उन जनप्रतिनिधियों के चयन में करे जो समाज की सामाजिक समस्याओं का समाधन एवं राष्ट्र विकास की सोच रखते हों। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं द्वारा पोस्टरों का प्रदर्शन भी किया गया। इन पोस्टरों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के संकल्प को पुनः दोहराया गया।
इस अवसर पर बीएलओ माला गुप्ता, मंजूबा, दीपा पन्त, अनीता, निर्मला, आशा, अंजना, सुनीता कश्यप, अनुराधा धीमान, प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. विनिता चैहान, दिव्यंाश शर्मा, डाॅ. विजय शर्मा, अंकित अग्रवाल, वैभव बत्रा, विनित सक्सेना, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि सहित काॅलेज के अनेक शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रेस विज्ञप्ति 02
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महाविद्यालय में किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार 25 जनवरी, 2022 महाविद्यालय के व्याख्यान कक्ष में आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन माँ सरस्वती वन्दना व द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षिका डाॅ. अमिता मल्होत्रा, आंचल, मानसी, गौरव, ममता, आरती असवाल, आमिर, पलविन्दर ने गायन की प्रस्तुति, छाया ने जहां डाल-डाल पर, आरती असवाल ने कविता, किरण, मनीषा, नवीशा, श्वेता, तृप्ति, रूपाली, आंचल, हेमन्त, खुशूबू, मिथलेश, प्रिया, आर्यन, मोहिनी, प्रियंका ने प्रेयबल एक्ट, सेजल सिंह ने गीत, अंशिका ने नृत्य, अनन्या भटनाकर ने गीत, गौरव ममता, मानसी, आमिर, उर्वशी, जेबा, ईशिका, शीतल ने गीतों की सुन्दर प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी मनमोहक प्रस्तुति देने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा व अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने अपनी शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर मुख्य रुप से वरिष्ठ पत्रकार संदीप रावत, प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. विनिता चैहान, दिव्यंाश शर्मा, अंकित अग्रवाल, वैभव बत्रा, विनित सक्सेना, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द पाण्डेय आदि सहित काॅलेज के अनेक शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रेस विज्ञप्ति 03
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रा.से.यो. द्वारा किया गया पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
स्वयंसेविका दीपा रावत ने प्रथम व प्रियांशी कुकरेजा ने किया द्वितीय तथा आंचल ने किया तृतीय स्थान प्राप्त
हरिद्वार 25 जनवरी, 2023 एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज में आज 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई द्वारा द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रीति तिवारी, कशिश, शालिनी, केशर, प्रीति, आंचल, रागिनी, प्रियांशी कुकरेजा, मुस्कान ठाकुर, स्वीटी मिश्रा, ममता, लक्ष्मी, अलीना कुरैशी, उर्मिला बिष्ट, रिया शर्मा, दीपा रावत, रूपाली ठाकुर, निशी, डोली पाल, तरन्नुम अंसारी आदि ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम की दीपा रावत ने प्रथम, बी.ए. द्वितीय वर्ष की प्रियांशी कुकरेजा ने द्वितीय व बी.ए. प्रथम सेम की प्रिंयाशी कुकरेजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजयी प्रतिभागियों को काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा व राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुषमा नयाल द्वारा पुरस्कृत किया गया।
काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि हम शिक्षक शिक्षा और छात्रों दोनों में प्रत्यक्ष संवाद रखते हैं तो हमारा उत्तरदायित्व होता है कि हम लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दें। डाॅ. बत्रा लोकतंत्र के इस महापर्व में नये मतदाताओं को राष्ट्र विकास से जोड़ने की अपील करते हुए कहा कि मतदान न सिर्फ हमारा अधिकार है अपितु लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य भी है। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि स्थिर और बेहतर सरकार के लिए जरुरी है कि अधिक से अधिक संख्या में हम मतदान करें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने का उद्देश्य घर-घर साक्षरता पहुंचाना व मतदान के प्रति जागरुकता फैलाना है।
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुषमा नयाल ने कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूरी आस्था रखते हैं। हम अपने देश की लोकतांत्रितक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखेंगे। डाॅ. नयाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं से आह्वान किया कि ‘डालने वोट बूथ पर जायें, लोकतंत्र का पर्व मनायें’। उन्होंने कहा कि समस्त छात्रा अपने मताधिकार का प्रयोग करके राज्य के विकास में भागीदार बनें एवं सच्चे नागरिक होने का कर्तव्य निभायें एवं राष्ट्र को एक राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर ले जाना सुनिश्चित करें। निर्णालय मण्डल की भूमिका का निवर्हन डाॅ. नलिनी जैन व डाॅ. आशा शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डाॅ. मन मोहन गुप्ता, प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डाॅ. नलिनी जैन, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, कु. योगेश्वरी, रूचिता सक्सेना, अन्तिम त्यागी, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. लता शर्मा, वंदना सिंह, शाहिन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button