हरिद्वार

गरीब और निराश्रितों के लिए मसीहा बने अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह


: कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे लोगों को हरबीर सिंह ने बांटे कंबल और गर्म कपड़े
हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के सचिव व अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने गरीब और निराश्रितों के लिए कड़ाके की ठंड में मसीहा बने हैं। जहां उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लगातार लोगों तक खाना और कच्चा राशन पहुंचाया। वहीं अब सर्दियों से बचने के लिए लोगों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित कर उनकी मदद कर रहे हैं।
अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। अपनी गाड़ी से वह अपने कार्यस्थल की तरफ लौट रहे थे। तभी उन्होंने कुछ लोगों को ठंड में ठिठुरते हुए देखा। ये देख उनसे रहा नहीं गया। उन्होंने तत्काल अपने सुरक्षाकर्मी और चालक को भेजकर कंबल और गर्म वस्त्र खरीदवाए। जिसके बाद उन्होंने फुटपाथ व सड़क किनारे पड़े निराश्रित लोगों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए। अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह कहते हैं कि जरुरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। वो कहते हैं कि हर व्यक्ति को निराश्रित लोगों का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इन लोगों की मदद से रब बहुत खुश होता है। इसलिए कभी भी लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। 

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button