भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस मनाया

हरिद्वार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने मंडल महामंत्री ब्रिजेश चौधरी एवं शिवम बंधु गुप्ता के नेतृत्व में समर्पण दिवस मनाते हुए उन्हें याद किया।
आज जो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ताओं का विशाल वृक्ष खड़ा है निश्चित तौर पर यह पार्टी की नींव रखने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों का एक संकल्प पूरा हुआ है।
मंडल महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती अनु कक्कड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज परम पूज्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मना रही है और हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उन की रीति नीति के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को बहुत आगे तक ले जाने के लिए लगातार दृढ़ संकल्प हैं और कार्य कर रहे हैं और लगातार हम उनकी नीति के अनुसार कार्य करते रहेंगे।
पार्षद दल के उप नेता श्री राजेश शर्मा ने परम पूज्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद करते हुए आज सभी कार्यकर्ताओं ने एक संकल्प लिया कि जिस तरीके से पंडित जी ने पार्टी को स्थापित किया और इस संघर्ष के बाद आज पार्टी के लिए वृक्ष के रूप में खड़ी है उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है प्रत्येक कार्य करते हुए एक संकल्प लिया कि हम अपनी पार्टी को मजबूत करते हुए इस पार्टी को और विशाल बनाएंगे ताकि प्रत्येक परिवार में एक-एक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का नजर आए।
मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विकी शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती मृदुला शास्त्री जी ने परम पूज्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद करते हुए संकल्प लिया कि उन की रीति नीति और उनका सपना था कि भारतीय जनता पार्टी भारत में ही नहीं पूरे विश्व में नंबर एक की पार्टी बने इस संकल्प को लेते हुए अध्यक्ष ने कहा कि उनका सपना आज साकार होता हुआ नजर आ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मंडल मंत्री प्रदीप मेहता, निशा पुंडीर, आकाश चौहान, गुलफाम पीर, खलीक सलमानी, संदीप कुमार, लोकेश गिरी, तुषार चावला, पुनीत धीर, बसंत अरोड़ा, पार्थ दुबे ,आदित्य बंसल, देवेश विश्नोई ,रुचि ड्रोलिया, रीना विश्नोई ,मीनू गुप्ता, मीनाक्षी त्यागी ,कमलेश शर्मा, उर्मिला, पूजा ,भावना, छाया, मधु जैन, मिथिलेश, किरण सक्सेना, स्वीटी, निशा आदि उपस्थित रहे।