उत्तराखंडहरिद्वार

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का हरिद्वार पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत किया गंगा पूजन

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के प्रथम बार हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओ ने तीर्थ नगरी के कई क्षेत्रों में जोरदार भव्य स्वागत किया ।हरिद्वार पहुचने पर प्रदेश अध्यक्ष का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत क्रम में दूधाधारी चोक, भूपतवाला में भाजपा नेता राजीव भट्ट व भीमगोडा के संत मण्डल आश्रम मे भी प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। संत मण्डल आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए लक्सर से पुर्व विधायक संजय गुप्ता, पुर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चेम्पियन, हरिद्वार के प्रथम महपौर मनोज गर्ग, और संजय गुप्ता, व कुंवर प्रणव चैम्पियन के समर्थक भारी संख्या में संत मण्डल आश्रम मे पहुंचे। संत मण्डल आश्रम के संचालक स्वामी राम मूनी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को फुल माला पहना कर स्वागत किया।जिसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का काफिला हरकीपौड़ी रवाना हुआ।हरिद्वार हर की पौड़ी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और आतिशबाजी की। इस मौके पर निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि ने मिठाई खिलाकर और रुद्राक्ष में माला पहनाकर किया स्वागत।उसके उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट ने गंगा पूजन का मां गंगा पूजन कर मां गंगा की आरती की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं को तिरंगा झंडा देकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को महत्व दिया।गंगा पूजन के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, विधायक आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा ,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ,सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, आशुतोष शर्मा कन्हैया खेवड़िया, अनिल अरोड़ा राजीव भट्ट, सतीश चंद शर्मा,पिंकी शर्मा विकास तिवारी, पूर्व सुरेश राठौर,विधायक संजय गुप्ता,देशराज कार्नवाल,आशु चौधरी,उज्जवल पंडित,पूर्व मेयर मनोज गर्ग,आलोक चौहान, अमीलाल बाल्मीकि पूर्व राज्यमंत्री, बी०पी०एच०ओ प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार गोला, रामजीलाल प्रजापति, सतीश मिश्रा, सुनील प्रजापति, सन्दीप सिंहानिया, गौरव सचदेवा, बालकेश राजोरिया, रवि कश्यप, पवनदीप, सत्यवान प्रमुख सेवादार, विनोद शर्मा, बबीता भाटिया, आरती, नीरू कौशिक, मनोज प्रजापति, प्रमोद शर्मा, प्रदीप कुमार, अश्विनी पाल, रवि प्रजापति, सर्वेश कुमार, आदित्य , धर्मपाल प्रजापति, राजाराम, राजेश वर्मा, अम्बुराम, भगत सिंह, इत्यादि कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

गंगा पूजन के दौरान गुफ्तुगु करते पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पूर्व मेयर मनोज गर्ग

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button