सीएम उत्तराखंडअखाड़ा परिषदहरिद्वार

सीएम धामी ने अतिथि देवो भव: को किया साकार: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

कांवड़ यात्रियों के पांव धोने पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने सीएम को दिया साधुवाद

 

 

कांवड़ यात्रियों के पांव धोकर पूजन करने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को साधुवाद दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी सनातन परंपराओं का सम्मान करने वाले लोकप्रिय नेता हैं। देवभूमि के मुख्यमंत्री के तौर पर शिवभक्तों का आत्मीयता के साथ स्वागत कर उन्होंने “अतिथि देवो भव: की संकल्पना को साकार किया है।

 

मीडिया को जारी बयान में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न कराते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन कांवड़ मेले में चाक-चौबंद व्यवस्था की हैं। मेला शुरू होने से पहले ही उन्होंने सारी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि हम भोले भक्तों की सुविधा में किसी भी प्रकार की कमी ना होने दी जाए। शनिवार को हरिद्वार आकर शिव भक्तों का स्वागत अभिनंदन किया।

सीएम धामी ने अतिथि देवो भव: को किया साकार: श्रीमहंत रविंद्र पुरी
सीएम धामी ने अतिथि देवो भव: को किया साकार: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

 

श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने अपने प्रिय बालसखा सुदामा के पांव धोकर उनका स्वागत अभिनंदन किया था, ठीक इसी प्रकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी धर्मनगरी आने वाले शिवभक्तों के पांव धोकर यह संदेश दिया है कि देवभूमि में आने वाले भक्तों-श्रद्धालुओं का स्थान सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि विनम्रता मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है और मुख्यमंत्री ने विनम्र भाव से कावड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए “अतिथि देवो भव:” का संदेश पूरे विश्व को दिया है।

 

भगवान भोलेनाथ तीनों लोकों के महादेव हैं, उनके भक्तों का स्वागत अभिनंदन करने वालों का भगवान शिव खुद ही कल्याण करते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सनातन परंपराओं को लेकर हमेशा अग्रणी भूमिका में रहते हैं।

सीएम धामी ने अतिथि देवो भव: को किया साकार: श्रीमहंत रविंद्र पुरी
सीएम धामी ने अतिथि देवो भव: को किया साकार: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button