अखाड़ा परिषदउत्तराखंडसीएम उत्तराखंडहरिद्वार

प्रदेश में नए आयाम स्थापित कर रहे सीएम धामी: श्रीमहंत रविंद्रपुरी



प्रदेश की उन्नति के लिए धामी कर रहे सराहनीय कार्य: आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी

धामी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं निरंजन पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर दी बधाई


हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज देहरादून आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को माता की चुनरी पहनाकर किया सम्मानित। धामी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर और प्रदेश के विकास के साथ ही नए-नए आयाम स्थापित करने पर सीएम को बधाई दी और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास की उन्नति और विकास की राह पर आगे ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने नवरात्रों में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और माता की चुनरी भेंटकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत रविद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास और हर रोज कोई न कोई नया आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने नकल विरोधी कानून के साथ साथ कई ऐसे निर्णय लिए, जो बेहद सराहनीय हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए कहा कि नवरात्र को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाने के लिए जिलों में देवी उपासना के कार्यक्रमों का आयोजन पहली बार हुआ है। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को एक-एक लाख रुपये दिए जाने जैसे कार्य कर ऐतिहासिक फैसला लिया। बेहद सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि मां मनसा देवी की कृपा मुख्यमंत्री पर बनी रहे।


निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को उन्नति की ओर ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे हैं पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से प्रदेश में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। पुष्कर सिंह धामी संत समाज के भी प्रिय हैं। उन्हें बहुत-बहुत साधुवाद वह प्रदेश की उन्नति के लिए हमेशा ऐसे ही कार्य करते रहे हमारा आशीर्वाद और शुभकामनाएं उनके साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button