अखाड़ा परिषदउत्तराखंडहरिद्वार

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मिली विधानसभा अध्यक्ष



दीपावली और राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और लिया आशीर्वाद



हरिद्वार। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने बुधवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया उन्होंने दीपावली और राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने उन्हें मां मनसा देवी की चुनरी उड़कर और मां गंगा की मूर्ति भेंट कर आशीर्वाद दिया।
विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि संतों की शरण में आने से मन बेहद प्रसन्न होता है। जब भी वह हरिद्वार आती हैं तो श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए जरूर पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए बड़े बलिदान आंदोलन कार्यों ने दिए हैं तब जाकर उत्तराखंड राज्य की स्थापना हो पाई।


पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्री महंत रामरतन गिरी महाराज ने भी विधानसभा अध्यक्ष को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि नारी शक्ति प्रदेश की कमान संभालते हुए विशाल पेश कर रही है। ऋतु खंडूरी विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाओं को बखूबी निभा रही हैं।इस मौके पर एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा, वैभव बत्रा, भाव्या भगत, रश्मि डोभाल, डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा, शाक्षी गुप्ता, डॉक्टर विनीता चौहान, डॉक्टर मोना शर्मा, डॉक्टर पद्मावती तनेजा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button