![](https://lakshyaharidwar.com/wp-content/uploads/2022/07/11hrd-7.jpg)
हरिद्वार। बीर सिंह बुधियाल अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हरिद्वार एवं पूरण सिंह राणा उप जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा नहर पटरी का निरीक्षण किया (CCR से बॉर्डर मोहमदपुर झाल तक ) निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण में कांवड़ यात्रा 2022 के दृष्टिगत नहर पटरी की मरम्मत का कार्य पटरी के किनारे झाड़ी आदि काटने का कार्य पेयजल व्यवस्था प्रकाश की व्यवस्था एवं शौचालयों की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
![](https://lakshyaharidwar.com/wp-content/uploads/2022/07/screenshot_2022_0708_1704386525741928312919949-669x1024.jpg)
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया की विद्युत लाइन एवं पोल लगाए जा चुके हैं एवं 12 जुलाई तक सभी पोल पर एलईडी लाइट लगा दी जाएंगी। उपस्थित अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाएं 12 जुलाई से पूर्व पूर्ण करने हेतु अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया इसके अतिरिक्त प्रेम नगर आश्रम के निकट एवं ऋषि कुल मैदान के निकट नहर पटरी के किनारे टूटी हुई रेलिंग को तत्काल ठीक किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए।