अखाड़ा परिषदसीएम उत्तराखंड

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने देवस्थानम बोर्ड भंग करने पर सीएम का किया अभिनंदन,पढ़िए पूरी खबर

संदीप शर्मा

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देहरादून (मुख्यमंत्री आवास) पहुंचकर सम्मानित किया। अध्यक्ष,महामंत्री और निरंजन पीठाधीश्वर ने मुख्यमंत्री को माँ गंगा की मूर्ति भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज, महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने देहरादून सीएम हाउस में देवोस्थानम बोर्ड भंग करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शॉल ओढ़ाकर व माँ गंगा की प्रतिमा भेंट कर किया अभिनंदन।

मुख्यमंत्री को प्रदेश को उन्नति के शिखर पर ले जाने का आशीर्वाद प्रदान किया।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग कर स्वागत योग्य कदम उठाया है। उनके इस कदम से भाजपा को प्रदेश में और ज्यादा मजबूती मिलेगी। भाजपा जो कहती है उसे करके दिखाती है। महामंत्री श्रीमहंत गिरी महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार से अखाड़ा परिषद की पूर्व में बोर्ड को भंग करने को लेकर वार्ता हुई थी। इसके बाद आज बोर्ड को भंग कर मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य किया है। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सरकार ने तीर्थ पुरोहित और संत समाज की गरिमा ध्यान में रखते हुए बेहतर निर्णय लिया है। मठ, मंदिरों में पूजा पद्धति का कार्य तीर्थ पुरोहित एवं संत ही कर सकते हैं। देवस्थानम बोर्ड को लेकर पहले अखाड़ा परिषद की सरकार से वार्ता हुई थी। वार्ता का परिणाम भी आज सामने आ चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button