अखाड़ा परिषदउत्तराखंडराजनीतीहरिद्वार

अखाड़ा परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी का भाजपाइयों ने किया स्वागत

श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने गोवर्धन, भैयादूज की दी शुभकामनाएं

हरिद्वार।संदीप शर्मा

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज का भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान और अन्य पदाधिकारियों ने भव्य रुप से स्वागत किया। फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन करते हुए आशीर्वाद लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज हमेशा समाज सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद संतों की सर्वोच्च संस्था है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के अध्यक्ष बनने से अखाड़ा परिषद को और मजबूती प्रदान होगी। उन्होंने श्रीमहंत रविंद्रपुरी को बधाई देते हुए कहा कि हर काम को बड़ी निष्ठा कर्मठता के साथ निभाते हैं। उनके नेतृत्व में समस्त संत समाज का मार्गदर्शन होगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने समस्त लोगों को गोवर्धन और भैयादूज की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज का त्यौहार उल्लास और उमंग का पर्व है। रोशनी के इस पर्व से सभी का जीवन खुशहाल हो। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, राजीव भट्ट, मनोज मंत्री, मास्टर सतीश शर्मा, दीपक उप्रेती, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी आदि उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button