उत्तराखंडराजनीतीहरिद्वार

विदित शर्मा बने भाजयुमो जिला महामंत्री, हुआ भव्य स्वागत

भाजपा की सफलता में भाजयुमो की अहम भूमिका : मदन कौशिक


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय पर भाजयुमो के नवमनोनीत जिला महामंत्री विदित शर्मा का भाजपा कार्यकर्त्ताआंे ने किया भव्य स्वागत


हरिद्वार, 09 अक्टूबर। निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं की बदलौत ही भाजपा वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भाजपा की सफलता में भाजयुमो की अहम भूमिका रहती है। यह विचार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजयुमो के नवनियुुक्त जिला महामंत्री विदित शर्मा के स्वागत समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।


मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा में निष्ठा व लगन से कार्य करने वाले प्रत्येक कार्यकर्त्ता को उसकी योग्यतानुसार संगठन में सम्मान दिया जाता है। आज उसी का परिणाम है कि विदित शर्मा की नियुक्ति भाजपा के जिला महामंत्री के रूप में हुई है।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी व भाजपा अनिल मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार पार्टी नेतृत्व ने उत्तरी हरिद्वार के युवा कार्यकर्त्ता विदित शर्मा को भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाकर सम्मान दिया है उससे कार्यकर्त्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। विदित शर्मा की नियुक्ति सभी कार्यकर्त्ताओं का सम्मान है। आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि विदित शर्मा की नियुक्ति से निश्चित रूप से युवा वर्ग एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि सामान्य कार्यकर्त्ता से लेकर भाजयुमो के जिला महामंत्री के रूप में विदित शर्मा ने सदैव निष्ठा व लगन से अपने दायित्वों को पूर्ण किया है। निश्चित रूप से जिला महामंत्री के रूप में विदित शर्मा भाजपा को नयी मजबूती देंगे।
नवनियुक्त भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि जो सम्मान उन्हें प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व ने दिया है उसका निर्वहन वह पूर्ण निष्ठा व लगन से करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंत्री तरूण नैयर, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पाण्डे, मण्डल मीडिया प्रभारी विकल राठी, उपाध्यक्ष सीताराम बडोनी, महामंत्री अनिमेश शर्मा, मण्डल महामंत्री पुष्पेन्द्र कुशवाहा, प्रदीप त्यागी, रामवतार शर्मा, विनय निगम, अर्जुन राणा, सन्नी गिरि, मोहित अरियाल, लक्षित भारद्वाज, अंकुश भाटिया, रवि चौहान, अर्चित चौहान, सोनू पंडित, प्रदीप बृजवासी, आयुष्मान तिवारी, धन मलिक, नीरज डबास, तरसेम महाजन समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button