
राधा कृष्ण धाम भूपतवाला से प्रारंभ हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का द्वितीय चरण
परिवर्तन यात्रा में पूर्व चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी ने दिखाई ताकत सतपाल समर्थकों का हुजूम दिखा परिवर्तन यात्रा में

राज्य में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ महंगाई बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य में सरकार की विफलताओं के विरुद्ध उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर प्रारंभ हुई परिवर्तन यात्रा का द्वितीय चरण का आगाज तीर्थ नगरी हरिद्वार में शहर की सीमा पर स्थित पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी के राधा कृष्ण धाम भूपतवाला से प्रारंभ हुआ आज सुबह से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में राधा कृष्ण धाम पर एकत्र हुए वहां से वेद पाठी ब्राह्मणों के स्वस्तिवाचन और मंगलाचरण के साथ तिलक लगाकर शंखनाद करते हुए परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हुआ।

परिवर्तन यात्रा प्रारंभ होने के अवसर पर उपस्थित हजारों की संख्या में उमड़ी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेसमें तीर्थ नगरी हरिद्वार में परिवर्तन का बिगुल फूंक दिया है परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा जनता आशा भरी दृष्टि से कांग्रेस की ओर देख रही है भाजपा सरकार ने अपने भ्रष्टाचार और जनविरोधी फैसलों से देवभूमि की जनता को ठगने का काम किया है। जिसे आम जनता बर्दाश्त नहीं करने वाली उन्होंने कहा हरिद्वार में आस्था और श्रद्धा की महाकुंभ 2021 में भाजपा सरकार ने जमकर पैसों की बंदरबांट करते हुए भ्रष्टाचार और निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं की है कुंभ मेले में कोविड-19 जांच के नाम पर करोड़ों रुपए का घपला और जनता की जान माल के साथ खिलवाड़ भाजपा के चरित्र को दर्शाता है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता की आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर उतर कर रचनात्मक संघर्ष करें।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आह्वान किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता कमर कस कर संघर्ष के लिए तैयार हो जाए और परिवर्तन यात्रा के माध्यम से सरकार की नाकामियों को जनता के मध्य में रखने का काम करें प्रीतम सिंह ने कहा कांग्रेस एकजुट होकर 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने का काम करेगी।

सह प्रभारी झारखंड की विधायक दीपिका पांडे सिंह और राजेश धर्मानी ने कहा कांग्रेश 2022 चुनाव जीतने को प्रतिबद्ध है कार्यकर्ताओं की ताकत के बलबूते भर लोकतंत्र जनता के हितों के लिए भी समर्पित भाव से संघर्ष किया जाएगा।

राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा उप नेता प्रतिपक्ष करण मेहरा , कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़,कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफ़ेसर जीतराम,पूर्व राज्यमंत्री डॉक्टर संजय पालीवाल,मेयर अनीता शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह उपाध्यक्ष संगठन पूर्व एमएलसी पृथ्वी पाल सिंह चौहान,अनिल भास्कर,अशोक शर्मा आदि ने संबोधित किया।
परिवर्तन यात्रा भूपतवाला राधा कृष्ण धाम से प्रारंभ होकर दूधाधारी चौक खड़खड़ी भीमगोडा हर की पैड़ी अपर रोड ,ललतारो पुल, देवपुरा चंद्राचार्य चौक खन्ना नगर शंकर आश्रम आर्य नगर चौक आदि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत किया।परिवर्तन यात्रा में युवाओं महिलाओं और भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया।
परिवर्तन यात्रा में पूर्व चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी खुली जीप पर बैठकर यात्रा में लोगों का अभिवादन कर रहे थे सतपाल ब्रह्मचारी समर्थकों का भारी हुजूम परिवर्तन यात्रा में दिख रहा था
आज की परिवर्तन यात्रा में पूर्व चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी ने अपने समर्थकों के साथ भारी संख्या में हुजूम जुटा कर कांग्रेस की प्रदेश नेतृत्व को अपनी ताकत का दिखाई।
परिवर्तन यात्रा में मुख्य तौर पर पूर्व शहर अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी पार्षद महावीर वशिष्ठ पार्षद कैलाश भट्ट युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री दीपक ज़ख्मोला विधानसभा युवा काँग्रेस अध्यक्ष नितिन तेश्वर महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी युवा नेता आर्यन राठौड़ युवा नेता जावेद खान, तरुण व्यास, नीरव साहू, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा, शशि झा, डॉक्टर संतोष चौहान, सुमन अग्रवाल,रचना शर्मा, लता जोशी, बीना कपूर, अंजू दिवेदी, सरिता शर्मा, विमला पांडे दीपक पांडे ,सरदार रमणीक सिंह, विमल शर्मा, बलराम गिरी कड़क, अखिल त्यागी, जतिन हांडा, विकास चंद्रा यादव, नितिन यादव, तरुण सैनी, करण सिंह राणा, हिमांशु बहुगुणा,विवेक भूषण विकी, अरविंद शर्मा, अनिल ठाकुर, महेंद्र अरोड़ा, विजय गुप्ता, राजेश जैन,पूर्व पार्षद अमन गर्ग, पार्षद अनुज सिंह, वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर, धर्मपाल सिंह, वरिष्ठ नेता मनोज सैनी, पार्वती नेगी, हरीश सिंगल, राजेंद्र बालियान, राजेंद्र जाटव,पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनीष करण वाल, ठाकुर रतन सिंह, सतनारायण शर्मा, मनोज महंत, मोनिक धवन, वरिष्ठ नेता मकबूल कुरेशी, नईम कुरैशी, चमन पीर, पार्षद सोहेल अख्तर, चौधरी बलजीत सिंह बलराम राठौड़ त्रिपाल शर्मा प्रदीप पंत सुरेंद्र सैनी समेत हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे