राजनीतीहरिद्वार

दो दिवसीय दौरा:प्रवास कार्यक्रमों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए जरुरी दिशा निर्देश,देखे वीडियो

हरिद्वार। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ आयोजित बैठक में प्रवास कार्यक्रमों को लेकर जानकारी ली और जरुरी दिशा निर्देश दिये। दो दिवसीय उतराखंड दौरे पर पहुचे श्री नड्डा ने हरिद्वार के निकट आयोजित एक होटल में आयोजित बैठक में प्रवास के दौरान जन समस्या को सुनकर उनके निस्तारण पर बल दिया। श्री नड्डा ने जनता के साथ अधिक संवाद स्थापित करने और प्रवास कार्यक्रमों में अधिक सक्रियता बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। ज़िला,मंडल,शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर किस तरह और बेहतर संवाद स्थापित हो सकता है और प्रवास कार्यक्रम और उपयोगी बने इसे लेकर जरूरी निर्देश दिये।

उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे जन कल्याण के कार्यों को आम जन तक पहुचाने में संगठन को अधिक सक्रियता से कार्य करने की बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायकों और सांसदों के साथ भी विकास कार्य और चुनाव को लेकर चर्चा की। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संग़ठन द्वारा प्रदेश में चलाए जारहे विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कोविद काल के दौरान जंहा अन्य पार्टियो के नेता जंहा घरों में दुबके पड़े थे वहीं भजपा कार्यकर्ता जीजान से सेवा ही संग़ठन अभियान के तहत लोगो की सेवा में जुटे थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए प्रदेश भर में प्रत्येक बूथ पर स्वास्थ्य स्वयं सेवक तैयार कर रहे हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की और कहा कि8 उनकी सरकार जनपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कोविड कॉल को देखते हुए पर्यटन गतिविधियों के ठप होने के मध्यनजर बिभिन्न व्यवसायियों जुड़े लोगों , स्वास्थ्य कर्मियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए अलग अलग आर्थिक पैकेज घोषित किये गए।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठकों के क्रम में मंत्रियो,पार्टी सांसदों ,विधायको की बैठक ली।

जिसमे मंत्रियो के मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ली

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संग़ठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संग़ठन महामंत्री अजेय केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत राष्ट्रीय मीडिया प्रभारीअनिल बलूनी प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, सहित सभी मंन्त्री ,सांसद , विधायक प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व मोर्चों के सभी प्रदेश अध्यक्ष महामंत्रियों ने भाग लिया।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button