हरिद्वार

प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं महिलाएं:इंदु गुप्ता


महिलाओं का सम्मान प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए:डा.विशाल गर्ग


हरिद्वार, 9 अगस्त। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार द्वारा दयानन्द नगरी स्थित वैश्य बुधु लोहिया धर्मशाल में आयोजित बहरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत संगीत पर शानदार सांस्कृति प्रस्तुतियां दी। इस दौरान मेहंदी, गीत व नृत्य, तंबोला आदि प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस दौरान सभी को तीज की बधाई देते हुए अध्यक्ष इंदु गुप्ता व महामंत्री निधि बंसल ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं महिला शक्ति का दर्शाने वाले तीज पर्व को परंपरागत तरीके से महिलाएं मनाती चली आ रही है। समाज में हिंदू संस्कृति का प्रचार प्रसार त्यौहारों के माध्यम से भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। धर्मनगरी की हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने देश दुनिया में राज्य का गौरव बढ़ाने का काम किया है। संरक्षक नरेश रानी गर्ग ने कहा कि तीज महोत्सव परंपरांओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने आत्मविश्वास को त्यौहारों के माध्यम से समाज के समक्ष रखती हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संगठित होकर ही महिलाओं को अपना योगदान देना चाहिए। हरियाली तीज महोत्सव हमारी संस्कृति को दर्शाने वाला पर्व है। उन्होंने सभी को हरियाली तीज महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए हरियाली तीज महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि खुशीयों के इस पर्व को महिलाएं उत्साह के साथ मनाती है। परंपरागत तरीके से सोलह श्रंग्रार कर महिलाएं हाथों में मेहंदी रचा कर गीत संगीत में अपनी प्रस्तुतियां देकर एक दूसरे को बधाई देती हैं। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति को दर्शाने वाले पर्वो से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने वैश्य समाज की महिलाओं को हरियाली तीज महोत्सव की बधाई दी और कहा कि महिलाएं परिवारों को आगे बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महिलाओं का सम्मान प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर महिला प्रकोष्ठ की सदस्य लगातार महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करती हैं। संगठित होकर ही महिलाएं अपने सम्मान को पा सकती हैं। भारतीय पंरपरांओं में महिला को देवी की संज्ञा दी गयी है। हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने श्रंग्रार कर मेहंदी प्रतियोगिता, गीत संगीत में प्रतिभाग कर उत्साह के साथ तीज पर्व को मनाया। इस अवसर पर निधि बंसल, गरिमा अग्रवाल, डा.अंजलि गोयल, अरूणा बंसल, वंदना गुप्ता, रेखा अग्रवाल, विनिषा, शालू, मधु जैन, नेहा जैन, संगीता, सरिता सहगल, भावना बंसल, प्रीति, आंचल गोयल, पिंकी गोयल, शालू, विनीषा गर्ग, संध्या अग्रवाल आदि ने हरियाली तीज पर्व के महत्व पर अपने विचार रखे। इस अवसर सुधीर अग्रवाल, राजीव गुप्ता आदि ने महिलाओं को तीज पर्व की बधाई दी।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button