हरिद्वार

मिल्खा सिंह का निधन अपूर्णीय क्षति: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

संतों ने मिल्खा सिंह निधन पर जताया दुःख, अर्पित की श्रद्धांजलि

हरिद्वार। फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन पर माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने दुःख जताया है। संतों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति हसि। हमने एक बहुत ही महान खिलाड़ी को खो दिया है। मिल्खा सिंह देश के लोगों के दिलों बसते थे। उनके निधन से बहुत दुख पहुंचा है। शुक्रवार की देर रात को उनकी मौत हो गई। वह काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे। चंडीगढ़ पीजीआई में उन्होंने अंतिम सांस ली। एक सप्ताह पूर्व उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था। परिवार अभी इस दुख से उबरा भी नहीं था कि अब मिल्खा सिंह का भी निधन हो गया। इस सूचना से संत समाज को भी दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1958 में ब्रिटिश एंपायर और राष्ट्र मंडल खेलों में मिल्खा सिंह स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए थे। उन्होंने कहा कि मिल्खा सिंह ने विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button