
उत्तराखंड मित्र पुलिस का एक रूप यह भी है
हरिद्वार।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की ओर से चलाए जा रहे मिशन हौसला के तहत शुक्रवार को जनपद देहरादून हररावाला निवासी सुखबीर सिंह की कोरोना प्रभावित गर्भवती पत्नी श्रीमती दीक्षा दून हॉस्पिटल में भर्ती थी जिन्हें ओ(0) पॉजिटिव प्लाज्मा की आवश्यकता थी, उनके द्वारा पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड से संपर्क किया। जिस के संबंध में whatsapp ग्रुप के माध्यम से क्षेत्राधिकारी नगर अभय प्रताप सिंह को पता चला। उन्होंने तत्काल कोतवाली नगर प्रभारी अमरजीत सिंह को बताया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने तत्काल दून हॉस्पिटल जाकर अपना प्लाज्मा डोनेट किया। जिस पर उनके परिवार द्वारा उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया। दूसरी ओर थाना कलियर प्रभारी जगमोहन रमोल ने अपने क्षेत्र में लोगों की मदद की। कही ऑक्सिजन सिलिंडर वितरण तो कही भोजन हेतु राशन अपने प्रयास से वितरित कर मानवता की नई मिसाल पेश की। मित्र पुलिस ने खुद को एक बार फिर रक्षक साबित किया।




