हरिद्वार

रामभजन आश्रम की गद्दी म.म. रामेश्वरानंद को सौंपी

मानव सेवा को समर्पित होता है संतों का जीवन : आचार्य म.म. विशोकानंद भारती

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने आश्रम पहुंच लिया आशीर्वाद

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज को रामभजन रामेश्वर आश्रम का पट्टाभिषेक कर आश्रम की चादर सौंप विधिवत रूप से आश्रम की जिम्मेदारी दी गई। आश्रम में विधि विधान से पूजन अर्चना की गई।


पंचायती अखाड़ा श्री महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज, सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में पूजा अर्चना कर आश्रम की चादर सौंपी गई।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने कहा कि संतों का जीवन सदैव भक्तों के कल्याण एवं मानव सेवा को समर्पित रहता है। संतों के जीवन से प्रेरणा लेकर व्यक्ति को समाज कल्याण में अपना योगदान करना चाहिए। मानव सेवा के लिए समर्पित रहें। संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है।

संतों के उपदेश सदैव प्रेरणादायी होते हैं जिन्हें आत्मसात कर व्यक्ति को अपना जीवन लोक कल्याण के कार्य में समर्पित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि महामंडलेश्वर रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज को राम भजन आश्रम की गद्दी पर गाददीपति सर्वसमम्मति से बनाकर गद्दी सौंप दी गई। आश्रम की गद्दी में आसीन रहकर सभी कार्यभार न्यायालय एवं संचालन रामेश्वरानंद महाराज एवं रामेश्वर आश्रम सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट कनखल करेगा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी पहुंचकर संतों से आशीर्वाद लिया और बधाई दी। मदन कौशिक ने कहा कि संत महापुरुषों ने सदैव समाज का मार्गदर्शन कर मानव कल्याण के लिए प्रेरित करने का काम किया है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद गिरी महाराज, स्वामी कृष्णानंद गिरी महाराज, सतपाल ब्रह्मचारी महाराज, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, महंत रविदेव शास्त्री, महंत दिनेश दास, रामभजन आश्रम के ट्रस्टी संचालक श्याम शर्मा, प्रवीण चड्ढा, अनिल पुरी, नरेश शर्मा, पंडित देवी दत्त शास्त्री, गिरीश मोहन, ओम प्रकाश वर्मा, आशीष वर्मा, रमेश वर्मा, भवानी शंकर मंदोलिया आदि उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button