हरिद्वार
आध्यात्मिक गुरु योगेश्वर पुष्प नंदन महाराज हुए ब्रह्मलीन

रविवार को दोपहर श्रीसिद्धाश्रम मयूर विहार ज्वालापुर में दी जाएगी भू समाधि
हरिद्वार 1 म ई श्रीसिद्धाश्रम ज्वालापुर के परमाध्यक्ष आध्यात्मिक गुरु योगेश्वर पुष्प नंदन महाराज ब्रह्मलीन हो गए हैं जिनको रविवार को श्रीसिद्धाश्रम मयूर विहार ज्वालापुर में भू समाधी दी जाएगी। उनके इस तरह अचानक ब्रह्मलीन हो जाने से उनके भक्तजनो में शोक व्याप्त है। आध्यात्मिक गुरु योगेश्वर पुष्प नंदन जी महाराज के शिष्य राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरूदेव अचानक अस्वस्थ हो गए और शनिवार को दोपहर ब्रह्मलीन हो गए। उन्होंने ने बताया कि गुरू देव को आश्रम में ही रविवार को 12 बजे भू समाधि दी जाएगी।