उत्तराखंडहरिद्वार

शिक्षा के दीप से समाज को रोशन करने का लिया संकल्प

आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में दीपावली महोत्सव, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

हरिद्वार/बहादुरपुर जट। आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में दीपावली महोत्सव रंगों, रोशनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में सजी आकर्षक रंगोलियों और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने दीपावली की खुशियों में चार चांद लगा दिए। गीत, नृत्य और लघु नाटिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने त्योहार के धार्मिक और सामाजिक महत्व का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई आकर्षक रंगोलियों से हुई। इसके बाद चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों और मनमोहक चित्रों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने दीपावली के महत्व पर आधारित गीत, नृत्य और लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। प्रस्तुतियों के माध्यम से अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।

प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन से अज्ञानता और बुराइयों का अंधकार दूर करने का संदेश भी देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के दीप को सदैव प्रज्ज्वलित रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं। विद्यार्थी यदि नशा, द्वेष, ईर्ष्या और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संकल्प लें तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर विकास यादव, वीर सिंह, सतीश शास्त्री, शाहिद अली, कलीम अंसारी, अजय यादव, सुरेंद्र कुमार, सुदेश चौहान, सुभाष कुमार, अनुपमा चौहान, पूजा जोशी, अनुज सैनी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button