उत्तराखंडहरिद्वार

प्रेस क्लब में सांसद निधि से लगे सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन

हरिद्वार। राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने सोमवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में सांसद निधि से स्थापित 10 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने सांसद का बुके देकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में रुड़की यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग की एचओडी पूजा डबास भी मौजूद रहीं। उन्होंने सांसद का स्वागत करने के साथ पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं को प्रेस क्लब की गतिविधियों और कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि सौर ऊर्जा बिजली की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण है। सरकार की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली की बचत करने की अपील की।

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि प्रेस क्लब में 10 किलोवाट का सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित होने से बिजली के खर्च में कमी आएगी। वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने कहा कि सौर ऊर्जा बिजली बचत का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर श्रवण झा, बालकृष्ण शास्त्री, रामचंद्र कनौजिया, केके पालीवाल, परमजीत सिंह राणा, दीपक मिश्रा, अमित शर्मा, महताब आलम, रविंद्र ठाकुर, आशीष मिश्रा, अमरीश और वैभव भाटिया सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button