उत्तराखंडहरिद्वार

धर्म, संस्कृति की रक्षा में अखाड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : नितिन दास

 

संत परंपरा में श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के कोठारी की नई जिम्मेदारी संभालने पर नितिन दास का राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने किया भव्य स्वागत

हरिद्वार, राजनीति और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहे पूर्व भाजपा पार्षद पण्डित नितिन माना के संत परंपरा में प्रवेश करने के उपरान्त नितिन दास महाराज के रूप में श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के कोठारी महंत बनने पर धर्मनगरी में खुशी का माहौल है। नई जिम्मेदारी संभालने पर भाजपा नेताओं, पार्षदों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में पहुंचकर उनका भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें फूलमालाएं, अंगवस्त्र पहनाकर व मिष्ठान वितरण कर शुभकामनाएं दी गईं और संत परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।

वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि नितिन दास महाराज का समूचा जीवन समाजसेवा व धार्मिक सरोकारों से जुड़ा रहा है। अब संत परंपरा में उन्हें उदासीन नये अखाड़ा में कोठारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। युवा संत के रूप में नितिन दास महाराज इस जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करंेगे। उन्होंने कहा कि संत समाज सदैव सनातन संस्कृति, धर्म और समाजसेवा का मार्ग प्रशस्त करता रहा है। विश्वास है कि नितिन दास महाराज अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

भव्य स्वागत से अभिभूत कोठारी महंत नितिन दास महाराज ने स्वागत के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि संत परंपरा में मिली जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी सेवा का अवसर है। अखाड़े की परंपराओं, संतों के मार्गदर्शन और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा, संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

पार्षद सुनील अग्रवाल गुड्डू और भूपेंद्र कुमार ने कहा कि नितिन दास महाराज के कोठारी महंत बनने से क्षेत्रवासियों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि सामाजिक जीवन में सक्रिय रहने के बाद अब संत परंपरा में मिली जिम्मेदारी उनके व्यक्तित्व को नई दिशा देगी। दोनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में धार्मिक और सामाजिक सेवा के कार्यों को गति मिलेगी।

पार्षद प्रशांत सैनी, मुकुल पाराशर व सचिन अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र हो अथवा धार्मिक क्षेत्र नितिन दास महाराज ने अपनी कर्मठता से सभी क्षेत्रों में सेवा की मिसाल कायम की है।

भाजपा जिला मंत्री विनित जौली ने कहा कि नितिन दास महाराज के मनोनयन से निश्चित रूप से जहां अखाड़े को नयी ऊर्जा प्राप्त होगी वहीं सेवा प्रकल्पों के कार्यों व धार्मिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि हरिद्वार की पहचान संत परंपरा और सेवा की संस्कृति से है। नितिन दास महाराज को मिली जिम्मेदारी से संत समाज और सामाजिक क्षेत्र के बीच समन्वय और मजबूत होगा। उन्होंने उनके उज्ज्वल आध्यात्मिक जीवन की कामना की।

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से पार्षद प्रशांत सैनी, मुकुल पाराशर, सचिन अग्रवाल, विनीत जौली, गोपी सैनी, रूपेश शर्मा, राघव ठाकुर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button