उत्तराखंडहरिद्वार

मां गंगा के चरणों में निष्पक्ष चुनाव का संकल्प, श्री गंगा सभा चुनाव आयोग ने किया पूजन

हरिद्वार। तीर्थनगरी की सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक संस्थाओं में शामिल श्री गंगा सभा (रजि.) के आगामी चुनाव को लेकर चुनावी तैयारियों ने गति पकड़ ली है। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पूरी तरह पारदर्शी चुनाव कराने का संकल्प लेकर श्री गंगा सभा चुनाव आयोग ने मां गंगा के चरणों में पहुंचकर आशीर्वाद मांगा। चुनाव प्रक्रिया के निर्विघ्न और सफलतापूर्वक संपन्न होने के साथ ही तीर्थनगरी और तीर्थ पुरोहित समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए हरकी पैड़ी पर विधिवत गंगा पूजन किया गया।

श्री गंगा सभा चुनाव आयोग के अध्यक्ष अश्वनी जगता तथा सदस्य डॉ. अजय तुम्बडिया और विकास शर्मा ने मां गंगा का पूजन किया। इस दौरान श्री गंगा सभा के वर्तमान अध्यक्ष नितिन गौतम और तीर्थ पुरोहित समाज के लोग मौजूद रहे।

चुनाव आयोग अध्यक्ष अश्वनी जगता ने कहा कि श्री गंगा सभा का चुनाव केवल एक संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संस्था की गौरवशाली परंपराओं और तीर्थ पुरोहित समाज की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। चुनाव आयोग की पूरी कोशिश रहेगी कि चुनाव निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। सभी पक्षों को समान अवसर देते हुए चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित और विश्वसनीय बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से चुनाव सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होगा। चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेगा तथा सभी तीर्थ पुरोहितों से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

गंगा पूजन के दौरान मां गंगा से श्री गंगा सभा के उज्ज्वल भविष्य, तीर्थ पुरोहित समाज की एकता, तीर्थनगरी की सुख-समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की कामना की गई।

इस अवसर पर गंगा पूजन में गंगा सभा के सभापति श्री कृष्ण कुमार जी शर्मा (ठेकेदार), अध्यक्ष श्री नितिन जी गौतम, उपाध्यक्ष मनोज झा, अवधेश कौशिक, विकास प्रधान, शैलेश मोहन खेरवाल, प्रदीप झा, मयंक भाजोराम, उमाशंकर वशिष्ठ, सचिन लुतिया, अश्वनी शर्मा ख़्यालिके, डॉ वासुदेव मिश्रा, पंडित शिव कुमार बेगमपुरिया, उपेंद्र भगत, प्रेम खेवड़िया, शशांक सिखोला, राम मोहन शर्मा, दुषियंत झा, राजीव सुखनराजा, निकुंज खेवड़िया, पुरुषोत्तम पचभैया, गोपाल पटुवर, डॉ प्रशांत पालीवाल, अनिल कौशिक, ऋषभ सुखनराजा, उज्जवल सुखनराजा,ललित मोहन बागडोलिया, सुमित तुम्बड़िया, आशीष अल्हड़, मनोज पचभैया, प्रणय पचभैया, विजेंद्र शर्मा, अभय त्रिपाठी, मनीष कुमार, मृदुल किशोर कांकर, विश्वास सराएवाले, वैभव सराएवाले, पुनीत त्रिपाठी, भूपेन्द्र पटूवर, यथार्थ तुम्बड़िया, सुमित ठेकेदार, अर्पित झा, वैभव श्रीकुंज मनीष पचभैया, अनिमेष मैत्रेय, शिवांश शर्मा, ब्रजमोहन सरिए, देवांश सराएवाले, शिवम अंगारसोड़िया, रमाकांत जोशी, मनोज लुतिया, मणिकांत दलाल, अशोक दलाल, सुधांशु दलाल, संजय ठेकेदार, यश दीनानाथके, मनीष शर्मा, अक्षत शर्मा सहित अन्य तीर्थ पुरोहित आदि मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button