हरिद्वारउत्तराखंडराजनीती

रक्षाबंधन पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

 

हरिद्वार। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक पर्व है, जो भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है।

विक्रम भुल्लर ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर नहीं है, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में बहन द्वारा भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा रिश्तों की मजबूती और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देती है। आज के बदलते दौर में भी इस पर्व की प्रासंगिकता बनी हुई है। परिवार और समाज को मजबूत बनाने में ऐसे पर्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भुल्लर ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं और पर्व-त्योहार प्रदेश की पहचान हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने प्रदेश की मातृशक्ति और बहनों को विशेष रूप से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज और प्रदेश के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों से रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button