उत्तराखंडहरिद्वार

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ब्रह्मानंद सरस्वती का उल्लेखनीय योगदान : मंकाल एस वैद्य

साधना कुटीर के दशम वार्षिकोत्सव में संत-महात्माओं और जनप्रतिनिधियों ने की सराहना

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित श्यामलोक कॉलोनी में साधना, सेवा और संस्कार का संगम देखने को मिला। श्रीराम क्षेत्र महासंस्थान, नित्यनंद नगर, धर्मस्थल, कर्नाटक की ओर से आयोजित ‘साधना कुटीर’ के दशम वार्षिकोत्सव में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। महामंडलेश्वर स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में संकीर्तन के बाद संतों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिए।

महामंडलेश्वर स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती ने कहा कि संत का उद्देश्य धन-संपत्ति जुटाना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सुख, शांति और सद्भाव का मार्ग दिखाना है। सनातन धर्म हमें परोपकार, सेवा, त्याग और मानव कल्याण की शिक्षा देता है। संत का जीवन लोककल्याण के लिए समर्पित होता है। पैसा इकट्ठा करना हमारा काम नहीं है, बल्कि मां भगवती लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए। जब व्यक्ति सच्चे मन से मां लक्ष्मी की आराधना करता है तो जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का मार्ग प्रशस्त होता है।

श्रीमहंत प्रेमानंद गिरि महाराज ने कहा कि संत समाज सदैव मानव सेवा, संस्कार और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित रहा है। साधना केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा करना भी सच्ची साधना है। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती कर्नाटक में रहकर पिछले कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। साधना कुटीर के माध्यम से आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ सेवा कार्यों को भी निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को संस्कार और सनातन संस्कृति से जोड़ने का आह्वान करते हुए साधना कुटीर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कर्नाटक विधानसभा उपाध्यक्ष मंकाल एस वैद्य ने कहा कि संतों के मार्गदर्शन में समाज सेवा के कार्यों को नई गति मिलती है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

पूर्व सांसद एवं भाजपा कर्नाटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने कहा कि संतों के सानिध्य से समाज को नई दिशा और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। कर्नाटक से आए अतिथियों ने हरिद्वार की आध्यात्मिक परंपरा की भी सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने की, जबकि संचालन श्रीमहंत देवानंद सरस्वती ने किया। इस दौरान श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष श्रीमहंत मोहन भारती, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती, महामंत्री श्रीमहंत महेशपुरी, महामंडलेश्वर स्वामी अनंत चैतन्य सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतानानंद, श्रीमहंत इन्द्रानंद सरस्वती, महंत मायावानंद सरस्वती, स्वामी उमाशंकर महाराज, स्वामी धीरेंद्र पुरी महाराज सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा मौजूद रहे।

विशेष उपस्थिति में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक गुरुराज गंटीहोल, विधायक हरीश पुंजा, कर्नाटक विद्युत आपूर्ति बोर्ड के अध्यक्ष हरीश कुमार, जयशंकर विश्वनाथन, रक्षित शिवराम, हरीश पुजारी, उद्योगपति किरण चंद्र पुष्पागिरी और पार्षद किरण कुमार कोडिकल,नरेंद्र पाटीदार, डॉ प्रभात,देवेंद्र पंत ,सावन कुमार,सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button