उत्तराखंडहरिद्वार

रजनी मलिक ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बनीं मिसेज उत्तराखंड

हरिद्वार। हरिद्वार की रजनी मलिक ने दिल्ली में आयोजित मिस एंड मिसेज इंडिया 2026 प्रतियोगिता में उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। आठ अगस्त को दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में रजनी मलिक को मिसेज उत्तराखंड 2026 के खिताब से नवाजा गया। उनकी उपलब्धि पर परिवार और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

रजनी मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रतिभा और सामाजिक सोच को परखा गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व का क्षण रहा। उनके लिए यह सिर्फ एक खिताब नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, प्रतिभा और महिलाओं के आत्मविश्वास को देश के सामने रखने का अवसर है। प्रतियोगिता के दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला और हर चरण में खुद को बेहतर करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा और सपनों को आगे बढ़ाने के लिए परिवार और समाज का सहयोग मिलना जरूरी है। किसी भी उम्र में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा जा सकता है। रजनी मलिक ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और सहयोग की तैयारी में जुटी पूरी टीम को दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी वह उत्तराखंड की महिलाओं और युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करेंगी।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button