उत्तराखंडहरिद्वार

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

सनातन परंपरा और प्रशासन के समन्वय से सफल हुआ मेला : श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

हरिद्वार। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

इस दौरान श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी, एसएसपी समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले जैसे विशाल धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होता है। लाखों शिवभक्तों की आस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने बेहतर समन्वय के साथ व्यवस्थाएं संभालीं।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर कांवड़ियों की सेवा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को संभाला।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि हरिद्वार का कांवड़ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों शिवभक्तों की आस्था से जुड़ा महापर्व है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हरिद्वार पहुंचना और उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना प्रशासन के लिए बड़ी जिम्मेदारी थी। पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों ने आपसी समन्वय से बेहतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि संत समाज प्रशासन के प्रयासों की सराहना करता है और भविष्य में भी हरिद्वार के धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करता रहेगा।

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज,पंडित अधीर कौशिक,पंडित पवन किशन शास्त्री आदि मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button