उत्तराखंडहरिद्वार

संत समाज ने दी साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज को श्रद्धांजलि

 

संत समाज की दिव्य विभूति और महान आत्मा थे साकेतवासी बाबा नृसिंह दास-श्रीमहंत राजेंद्रदास

धर्म, ज्ञान, भक्ति और अध्यात्म के लिए समर्पित रहा गुरूदेव का जीवन-श्रीमहंत विष्णु दास

हरिद्वार, 25 अप्रैल। साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज की 21वीं पुण्यतिथी पर संत समाज ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रवणनाथ नगर स्थित श्री गुरूसेवक निवास उछाली आश्रम में आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास महाराज के संयोजन एवं श्री रामानंदीय श्री वैष्णव मंडल के सानिध्य में आयोजित गुरू स्मृति महोत्सव के समापन पर आयोजित संत समागम के दौरान साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज ढेरियां वाले को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद एवं निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज ढेरियां वाले महाराज संत समाज की दिव्य विभूति और महान आत्मा थे। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत विष्णुदास महाराज की उनके गुरूदेव बाबा नृंिसंह दास महाराज के प्रति अगाध श्रद्धा सभी के लिए प्रेरणादायी है। युवा संतों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज अपने दिव्य ज्ञान से सनातन धर्म संस्कृति और आध्यात्मिकता को आगे बढ़ाया। अध्यात्म और धर्म संस्कृति के विलक्षण विद्वान ब्रह्मलीन चन्द्र स्वामी महाराज के विचार और शिक्षाएं सदैव सभी को प्रेरणा देती रहेंगी। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन और संत परंपरांओं को आगे बढ़ाने में साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव कल्याण का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। श्रीमहंत विष्णुदास महाराज ने सभी संत महापुरूषों और अतिथीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म, ज्ञान, भक्ति व अध्यात्म के लिए जीवन समर्पित करने वाले पूज्य गुरूदेव साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज विलक्षण संत थे। उन्होंने कहा कि गुरूदेव के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आश्रम की सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का लक्ष्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमहंत कमल नयन दास महाराज अयोध्या वाले ने कहा कि साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। महंत प्रेमदास, महंत प्रमोद दास, महंत सूरज दास, महंत नारायण दास पटवारी ने सभी संतों और अतिथीयों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी हरिहरानंद ने कियां इस अवसर पर स्वामी शंकर महादेव, जगद्गुरू दलीप दास, स्वामी अनंतानंद, कथाव्यास चिन्मयानंद बापू, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत गोविंद दास, स्वामी भगवत स्वरूप, महंत राघवेंद्र दास, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, महंत प्रेमदास, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद, महंत अरूण दास, बाबा हठयोगी, महंत दुर्गादास, श्रीमहंत दयाराम दास, महामंडलेश्वर स्वामी गंगादास, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, अभिषेक गौड़, डा,नरेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button