उत्तराखंडहरिद्वार

महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज के तत्वावधान में संदीप गुप्ता जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल एवं रुचि डोलिया महिला अध्यक्ष वैश्य समाज के नेतृत्व में ओम पुल पर भव्य हनुमान चालीसा पाठ व गंगा आरती आयोजन  

गंगा तट स्थित ओम पुल पर महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज की महिलाओं द्वारा भक्ति एवं श्रद्धा से ओत-प्रोत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य गंगा आरती का आयोजन बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष, क्रांति उद्योग व्यापार मंडल, संदीप गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, गूंजते जयकारों एवं मां गंगा की आरती के दौरान दीपों से सजा गंगा तट अत्यंत मनोहारी एवं दिव्य दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

इस आयोजन का संपूर्ण सहयोग श्री संदीप गुप्ता द्वारा निजी स्तर पर महिलाओं के सम्मान में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती रुचि डोलिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज की महिलाओं को एकत्रित करने एवं आयोजन को सशक्त स्वरूप देने में विशेष योगदान दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सहयोगी के रूप में नताशा गर्ग, नेहा गर्ग, सुरभि मित्तल, शालिनी महेश्वरी, रागिनी अग्रवाल, अंजू जैन, नीलू गोयल, शिल्पा गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, सुचिता गुप्ता, आरती गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, अलका अग्रवाल, स्वीटी अग्रवाल स्वाति गर्ग, मधु गुप्ता सहित महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज की अन्य महिलाओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व दिनांक 31 मार्च 2026 को भी श्री संदीप गुप्ता द्वारा महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज के नेतृत्व में भल्ला कॉलेज के तीन सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित अन्य शिक्षकों को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मानित किया गया था। यह सम्मान समारोह भी अत्यंत गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ था, जिसकी समाज में व्यापक सराहना हुई।

श्री संदीप गुप्ता निरंतर जनहित एवं आध्यात्मिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं तथा महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज के साथ-साथ प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिला हरिद्वार के सहयोग से सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन करते रहते हैं।

कार्यक्रम का समापन भव्य गंगा आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन की सफलता में समाज की महिलाओं एवं सहयोगी साथियों का विशेष योगदान रहा।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button