उत्तराखंडहरिद्वार

जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम

 

*जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 60 समस्याएं की गई दर्ज,जिसमें से मौके पर 31 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को  त्वरित निराकरण हेतु  किया गया प्रेषित*

*सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी*

*हरिद्वार 09 फरवरी 2026*

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 60 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 31 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,राशन अतिक्रमण ,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता  साधना पुत्री दिलीप इंद्र  निवासी बस्ती औद्योगिक क्षेत्र ने अपने जन्म प्रमाण पत्र मे नाम गलत चढ़ गया है उसको ठीक कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थीया नरेंद्र अरोड़ा, निवासी ग्राम अमीरपुर तहसील रुड़की ने अमीरपुर ग्राम के आसपास के किसानों द्वारा सरकारी सेक्टर मार्ग पर किए गए अतिक्रम को मुक्त करने एवं उक्त मार्ग पर सड़क निर्माण कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता ग्राम मूलदासपुर देवराज ने ग्राम पचायत मूलदासपुर माजरा का आने जाने रास्ता और पेयजल को नेशनल हाईवे ने बंद कर दिया है, जिसको खुलवाने को प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थीया ब्रह्मपुरी रावली महदूद के निवासियों ने गांव में लग रहे मोबाइल टावर को तत्काल रोक जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता राजकुमार पुत्र स्वर्गीय फूल सिंह ग्राम आन्नेकी हेतमपुर ने ग्राम आन्नेकी कलां में चक रोड पक्की बनाने एवं नालियों में बहाने वाले गंदे पानी के निस्तारण के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता आजाद सिंह पुत्र स्वर्गीय सतीश कुमार ने अपनी योगिता के अनुसार हरिद्वार सिडकुल स्थित किसी भी कंपनी में नौकरी दिलवाये जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता रवि कुमार पुत्र छोटेलाल ने मोहल्ला तेलियांन वार्ड नबर 36 में नाली एवं सड़क में हो रहे अतिक्रमण को हटाकर सड़क के दोनों ओर नाली के निर्माण हेतु प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता निवासी ड्रीम सिटी एवं पिंक सिटी निकट रानीपुर झाल ने रानीपुर झाल स्थित बरसाती नदी निकट ड्रीम सिटी एवं पिक सिटी कॉलोनी पर रपटा या पुल बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता रिंकू निवासी भारापुर ने अपनी जमीन फिरोजपुर कोर कॉलेज  के पास स्थित है,जिसका खसरा नंबर 65.66 है, उक्त भूमि कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया, कब उक्त भूमि से कब्जा हटाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।

उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी शिकायतकर्ता व्यक्ति अपनी शिकायत को दुबारा जन सुनवाई में लेकर न पहुंचे,यदि कोई व्यक्ति अपनी शिकायत को लेकर दुबारा जन सुनवाई में आता है तथा शिकायत संबंधित अधिकारी द्वारा निस्तारित की जा सकती थी एवं समय पर शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया तो ऐसे अधिकारियों की विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

*सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शीघ्र प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनाश्चित करे संबंधित अधिकारी*

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि  सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 432 शिकायतें तथा एल 2 पर 85 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, उप जिला अधिकारी जितेंद्र कुमार,मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,उप प्रभागीय अधिकारी पूनम कैथूरा, परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

 

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button