आनंद अखाड़ा की पेशवाई : नागा सन्यासियों के करतब देख लोग हुए उत्साहित :देखे वीडियो

हरिद्वार। श्रीपंच दशनाम आनंद अखाड़ा की पेशवाई एसएमजेएन पीजी कॉलेज से शाही अंदाज में निकाली गई। अखाड़ा के नागा सन्यासियों के करतब देख लोग उत्साहित हो गए। हाथी सबसे आगे चल रहा था। नागा सन्यासी ऊंट और घोड़े पर सवार होकर चलते रहे।
एसएमजेएन पीजी कॉलेज से अखाड़ा आनंद की पेशवाई सुबह 11 बजे आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज, पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से हवाई को प्रारंभ कराया। सबसे आगे इष्ट देव की डोली और और इसके पीछे नागा सन्यासी ऊंट और घोड़ों पर सवार होकर अपने अंदाज में चलते रहे ना गांव की एक टोली पैदल चल रही थी इस बीच में संन्यासियों ने कई करतब दिखाए गिरे देख लोग उत्साहित हुए। आनंद अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी का सिंहासन है। इनके पीछे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि और श्रीमहंत रविंद्रपुरी का भव्य रथ चल रहा था।